म्योरपुर,ब्लाक प्रमुख की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

---Advertisement---

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बीजपुर। /सोनभद्र /रविवार को शाम को विकास खंड म्योरपुर अन्तर्गत बीजपुर ग्राम पंचायत में ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोंड की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें तिरंगा झंडा और भक्ति गीतों के साथ राष्ट्रवादी नारे गुंजायमान हुए। अमृत महोत्सव की इस रैली में शामिल होने के लिए गली-मोहल्लों से लोग निकल कर सडकों पर आ गए।
तिरंगा यात्रा में लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश आजादी का 75वां महोत्सव मनाने जा रहा है। इसके लिए घर-घर में तिरंगा लगा हो, तभी सही मायने में जश्न होगा। उन्होंने कहा कि घर-घर तिरंगा लगाने के लिए हम सब को प्रयास करने होंगे और इसके लिए लोगों को जागरूक करना होगा।
वही एनटीपीसी स्वागत द्वार से चलकर पुनर्वास डोडहर मोड़ पर समाप्त हुई इस दौरान चार पहिया दोपहिया के साथ साथ सैकड़ों लोग जश्र में डुबे नजर आए।

सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह मय फोर्स के साथ साथ चल रहे थे।

तिरंगा यात्रा के दौरान जिला पंचायत सदस्य रामविचार गोड, ग्राम प्रधान डोडहर के.पी.पाल जिला संयोजक बजरंग दल संदीप गुप्ता, उपेंद्र प्रताप सिंह, अनिल मेहता, लक्ष्मी कसेरा, सुरेंद्र अग्रहरि, संजय गुप्ता, कस्बे के तमाम संभ्रांत लोगों ने भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा रैली की निकाली। डीजे पर राष्ट्रभक्ति की धुन के साथ चल रहे लोगों का समर्थन करने और आजादी के महोत्सव में शरीक होने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण घरों से निकल कर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment