आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर रेल कर्मचारी इण्टर व गुरुद्वारा इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाला।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र आजादी के 75 वे वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को गुरुद्वारा , रेल कर्मचारी इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाला।
विद्यालय के शिक्षकों द्वारा राष्ट्र वाद एवं राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने हेतु सभी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। वही रेल कर्मचारी इण्टर कालेज के बच्चों द्वारा देश भक्ति से सम्बंधित भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की झांकी लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना प्रकट कर रही थी।झारखंड के विधायक भानु प्रताप शाही के अगुवाई में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा झंडा यात्राझारखंड के विधायक भानु प्रताप शाही के अगुवाई में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा झंडा यात्रा झारखंड के विधायक भानु प्रताप शाही के अगुवाई में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा झंडा यात्रा
विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने आजादी के आंदोलन पर प्रकाश डालकर एवं छात्र छात्राओं को प्रेरित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात कर उनके सपनों को पूरा करने का यथासंभव प्रयास करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, गुरुद्वारा इण्टर कालेज के प्रबंधक सतनाम सिंह, प्रधानाचार्य धीरेन्द्र प्रताप सिंह, कय्युम अहमद,सईयदा सिद्दीकी, राजा राम मिश्रा, प्रियंका मिश्रा, सुनीता बोहरा वहीं रेल कर्मचारी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सिंह, सन्तोष तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव,जय मोहन मिश्रा,दया शंकर मौर्य, प्रतिभा शुक्ला,संध्या दुबे,रेनू शर्मा इत्यादि अध्यापक व अध्यापिकाएं और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं यात्रा में उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment