ऊर्जांचक के पत्रकारों ने तिरंगा यात्रा निकालने के बाद कहा देश के वीर सपूतों के बलिदान का प्रतीक है तिरंगा।

---Advertisement---

ऊर्जांचक के पत्रकारों ने तिरंगा यात्रा निकालने के बाद कहा देश के वीर सपूतों के बलिदान का प्रतीक है तिरंगा।

अनपरा सोनभद्र ।
हमारा देश इस साल अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से ऊर्जांचल पत्रकार एसोसिएशन के शक्तिनगर,बीना, रेनुसागर,अनपरा के पत्रकारों ने सीआईएसएफ मैदान अनपरा से बाइक रैली निकालकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के मुहिम को आगे बढ़ाया। रविवार को अनपरा कॉलोनी परिसर से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों की संख्या में ऊर्जांचल के पत्रकार हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, मेरा देश महान,जय हिंद जय भारत के गूंज के साथ अनपरा कॉलोनी, अनपरा बाजार, बीना रोड, काशीमोड,डिबुलगंज होते हुए पुनः गांधी उपवन में गांधी प्रतिमा के पास लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए तिरंगा यात्रा का समापन किया।पत्रकारों ने
पूरे जोश के साथ आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।गांधी प्रतिमा पर संबोधित करते हुए पत्रकारों ने कहा- हमारे वीर सपूतों के बलिदान से ही हमें एक स्वतंत्र देश का नागरिक होने का सम्मान मिला। आज हम अपने उन्हीं वीर सपूतों को याद कर के उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। आज देश आजादी के अमृत महोत्सव को उत्साहपूर्वक मना कर 75वें स्वतंत्रता दिवस को सार्थक करने का प्रयास कर रहा है। इसी की बानगी है कि आज अनपरा कॉलोनी से लेकर चारो दिशा में तिरंगा फहरा रहा है। गौरतलब है कि तिरंगा रैली सीआईएसएफ मैदान से अनुशासित ढंग से निकाली गई जिसे सभी ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए सलामी दी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment