पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा हरी झण्ड़ी दिखाकर महिला बाल सुरक्षा संगठन के पुलिसकर्मियों के पिंक वाहनों द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा

---Advertisement---

 

हाजी सलीम,

रावर्ट्सगंज, सोनभद्र आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा हरी झण्ड़ी दिखाकर महिला बाल सुरक्षा संगठन के पुलिसकर्मियों के पिंक वाहनों द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा

आज दिनांक 14.08.2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में महिला पुलिसकर्मियों के पिंक वाहनों के तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र श्री विनोद कुमार द्वारा महिला बाल सुरक्षा संगठन के पुलिस कर्मियों के पिंक वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया गया। जिसमें महिला पुलिसकर्मियों के पिंक वाहनों द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र से प्रारम्भ होकर बढौली चौराहे पर समाप्त किया गया । इस मार्च के दौरान महिला पिंक वाहनों द्वारा देशभक्ति गीतों के माध्यम से जन जन तक देशभक्ति की भावना जागृत करने एवं हर घर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया गया ।

इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी चुनाव/कार्यालय श्री रामआशीष यादव, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु श्री अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक श्री अभय कुमार सिंह, महिला थानाध्यक्ष श्रीमती सन्तू सरोज सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment