एम एस हशन,
रेनुकूट, सोनभद्र,जनपद सोनभद्र के रेणुकूट में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नगर पंचायत रेनूकूट में द्वारा तिरंगा साहित्य काव्य सम्मेलन (तिरंगा काव्य गोष्ठी)का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी श्री ललन राम यादव एवं नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती निशा सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया,
उसके उपरांत आये कवियों का स्वागत गुलदस्ता दे कर किया गया। कार्यक्रम में आये कवियों ने देश के विरो के बहादुरी को अपने काव्यों में प्रस्तुत किया, इस के साथ साथ विभिन्न विषयों पर अपने काव्य को प्रस्तुत किया जिसे वहां पर उपस्थित लोगों ने बहुत ही आनंद लेकर सुना और सराहा।

