चोपन सोनभद्र डाला रेलवे ने मांगा विद्युतीकरण कार्य संपादित करने हेतु शटडाउन, 14 से 16 अगस्त के मध्य अल्ट्राटेक डाला में होगा कार्य।

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल /दीपू तिवारी )

अल्ट्राटेक सीमेंट, डाला, सोनभद्र
13 अगस्त, 2022, शनिवार
चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन, दानापुर द्वारा पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन, पिपरी से दोनों 11 के.वी. हाई टेंशन चोपन A, चोपन B फीडर को 15 घंटे बंद रखने के लिए अनुरोध किया गया है। जिससे की अल्ट्रा टेक सीमेंट डाला में हो रहे राष्ट्रहित के रेलवे विद्युतीकरण 25 के. वी. कार्य को निर्विघ्न रूप से संचालित किया जा सके। शट डाउन क्रमशः 14 अगस्त से 16 अगस्त तक 5 घंटे प्रतिदिन के तौर पर करने का अनुरोध किया गया है।
नगर पंचायत, कॉलोनी परिसर संस्थाओं से अनुरोध किया जाता है की कृपया पानी सप्लाई इत्यादि आवश्यक सेवाओं की उपयुक्त व्यवस्था की जाय, ताकि इस दौरान आमजन को परेशानी कम से कम उठानी पड़े।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment