अधिकारी बनकर अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री का दे रहा था फर्जी नियुक्ति, एफ आई आर दर्ज

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र =चोपन थाना के चौकी डाला क्षेत्र में नगर पंचायत में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के प्रशासन एवं सुरक्षा विभाग में कार्यरत दिनेश यादव ने चोपन थाने को तहरीर दिया कि विजय कुमार जयसवाल द्वारा ईमेल के माध्यम विगत 17 मार्च को सूचना दिया गया कि ओबरा निवासी रजत माली उर्फ रजत सैनी ने अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी (आदित्य बिड़ला समूह) का मानव संसाधन सहायक अधिकारी बनकर कई लोगों से पैसा लेकर कंपनी का फर्जी लेटर पैड बनवा कर फर्जी नियुक्ति पत्र दे रहा है जिसकी कंपनी ने जांच पड़ताल कराया तो शिकायत सही पाई गई जो कंपनी की इमेज को और कंपनी को नुकसान पहुंचाने का कार्य कर रहा है जिस के संबंध में चोपन थाने में बुधवार की सायंकाल कंपनी में कार्यरत दिनेश यादव ने तहरीर दिया जिसके संबंध में रजत माली उर्फ रजत सैनी निवासी ओबरा के विरुद्ध चोपन थाना में धारा 419 ,420 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल किया जा रहा है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment