भाई को राखी बांध कर लौट कर रही बहन का सड़क दुर्घटना में मौत

---Advertisement---

अनपरा सोनभद्र। भाई को राखी बांध कर लौट कर रही बहन का सड़क दुर्घटना में मौत। फिर आज तेज़ रफ़्तार का कहर देखने को मिला तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर हुई मौत बाइक चालक युवक घाय ल। प्राप्त जानकारी अनुसार MP66MJ6249 बाइक घायल युवक अपनी माँ को लेकर रक्षाबंधन पर्व पर मामा के घर राखी बंधवाने को लेकर अनपरा आया हुआ था। कि इस दौरान अपने घर बैढ़न को वापसी जाते समय वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग के रेनुसागर मोड़ समीप तेज़ रफ़्तार ट्रेलर के चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। माँ को मृत देख सड़क पर ही फूट फूट कर रोने लगा। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगो द्वारा ट्रेलर को कब्जे मे लेते हुए तत्काल रेनुसागर पुलिस को सूचना दी गई। और मृतक महिला के घर वालो को सूचित करते हुए आगे की जाँच में पुलिस जुट गई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment