देश के वीर सपूतों के बलिदान का प्रतीक है तिरंगा- जसबीर सिंह

---Advertisement---

एम एस हशन,

रेनुकूट सोनभद्र देश के वीर सपूतों के बलिदान का प्रतीक है तिरंगा- जसबीर सिंह

11-08-2022, रेणुकूट। हमारा देश इस साल अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से रेनुकूट स्थित हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड में भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को हिण्डाल्को सीएसआर के तत्वावधान में कॉलोनी परिसर स्थित शिल्प कला केंद्र में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। हिण्डाल्को के मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह ने तिरंगा लहरा कर रैली का शुभारंभ कराया। इसके पूर्व महिलाओं ने एकत्रित होकर देशभक्ति के नारे लगाए तथा पूरे जोश के साथ आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
इस अवसर पर श्री जसबीर ने कॉलोनी व आस-पास के रहवासियों के मध्य तिरंगा झंडा वितरित किया। इस मौके पर जसबीर सिंह ने कहा कि लोगों में देश भक्ति और जन सेवा के लक्ष्य के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने के उद्देश्य से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा,
हमारे वीर सपूतों के बलिदान से ही हमें एक स्वतंत्र देश का नागरिक होने का सम्मान मिला। आज हम अपने उन्हीं वीर सपूतों को याद कर के उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। आज हिण्डाल्को आजादी के अमृत महोत्सव को उत्साहपूर्वक मना कर 75वें स्वतंत्रता दिवस को सार्थक करने का प्रयास कर रहा है। इसी की बानगी है कि आज हिण्डाल्को में कॉलोनी से लेकर प्लांट परिसर व कंपनी के प्रत्येक ऑफिस में तिरंगा फहरा रहा है। गौरतलब है कि तिरंगा रैली हिण्डाल्को कॉलोनी परिसर में अनुशासित ढंग से निकाली गई जिसे सभी ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए सलामी दी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment