माननीय जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को किया रवाना

---Advertisement---

ब्यूरो, सोनभद्र

सोनभद्र– जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अशोक कुमार यादव प्रथम ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए वही माननीय जनपद न्यायाधीश ने कहा कि पूरे भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसके तहत हर घर तिरंगा का अभियान जनपद के सुदूर गांव में प्रचार वाहन व रैली के माध्यम से यह अभियान आज से चलाया जा रहा है यह अभियान 11 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा। मा. जनपद न्यायाधीश ने लोगो से अपील करते हुए बोले कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवशर पर राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर लोग अपने घरों पर तिरंगा जरूर लगाए।
उन्होंने यह भी बताया कि 13 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किए गए वादों से कोई पक्षकारों की जीत और हार नहीं होती है बल्किआपस में प्रेम सौहार्द बनी रहती है व परिवार के बच्चों पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता इस अदालत के माध्यम से वादों को निस्तारण से समय व धन दोनों की बचत होती हैं चुकी सोनभद्र जनपद आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है यहा शिक्षा का स्तर कम होने के कारण ज्यादातर लोग अंधविश्वास के पचड़े में पड़ कर अनावश्यक विवादों में पड़ जाते हैं इसको लेकर विवाद उत्पन्न हो जाता है इसलिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य न्याय सबके लिए है समाज के अंतिम पायदान तक गरीब और जरूरतमंदों को न्यायालय पहुंचाया जा रहा है । इस अवशर पर संजीव कुमार त्यागी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, मो.अली अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत,सूरज मिश्रा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट समेत कई न्यायिक अधिकारी व पीएलवी मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment