दुद्धी मे अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम का पर्व, हजारों की भीड़ रही मौजूद ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र | स्थानीय कस्बा दुद्धी में बड़े ही अकीदत व एहतराम के साथ मोहर्रम का पर्व मनाया गया | मोहर्रम का जुलूस कस्बे के रामनगर मल्देवा, खजूरी, जुगनू चौक, वार्ड नंबर 11 से निकला जो मुख्य मार्गो से होते हुए मस्जिद तिराहे के पास पहुंचा | उसके बाद जुलूस में शामिल खिलाड़ियों ने अपने अपने करतब से वहां मौजूद सभी लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया | आपको बताते चलें कि मोहर्रम का महीना इस्लामी कैलेंडर के हिसाब से पहला महीना होता है जिसमें शोहदाए कर्बला की याद मे मुस्लिम समाज के लोगों की आंखे नम हो जाती है | कस्बे के कुछ लोगों द्बारा जूलूस आये लोगों को खिचड़ा ,शरबत व ठंडा पानी पिलाया गया L| अखाड़ा कमेटी के सदर मो.वैश व कमेटी के सदस्यों द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम व उपहार देकर किया गया | जुलूस में दर्जनों ताजिया, अलम व सीपड़ निकाले गए जो साथ साथ चल रहे थे | सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ,कस्बा इंचार्ज संजय सिंह सहित दर्जनों पुलिस वह पीएससी के जवान मौजूद रहे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment