डाला नगर मे विषैला जन्तु के काटने से नौ वर्षीय बालक की हुई मौत

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र- स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला बारी में विषैला जन्तु काटने से एक बालक का मौत हो गया
प्राप्त जानकारी के मुताबिक डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के चुनियरा टोला में शुक्रवार की शाम के समय गाय चराने गए 9 वर्षीय बालक विषैला जन्तु काटने से अचेत हो गया अचेत होने के बाद परिजनों द्वारा इलाज के लिए लगभग 13 घंटे बाद चोपन सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने शनिवार की सुबह मृत घोषित कर दिया

इस संबंध में परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक नितेश उम्र लगभग 9 वर्ष पुत्र श्यामसुंदर हरिजन निवासी डाला बाडी अपने दोस्तों के साथ गाय चराने घर से निकला था की डेढ़ घंटे बाद अन्य बच्चों ने अचेतावस्था मे उठाकर घर लेकर आए नितेश के बाए पैर में तीन जगहो से खुन निकल रहा था , बच्चे का खुन निकलता हुए देख परिजन पहले शुक्रवार की देर शाम चोपन मे एक बाबा के यहां झाड फुंक कराने गए , तो झाड फुंक के बाद बच्चे की तबियत ठीक हो गई अचेतावस्था मे पडा हुआ बच्चा बोलने व चलने लगा , बच्चे ठीक होता देख परिजन घर लेकर चले आए पुनः शनिवार की रात्रि एक बजे नितेश की तबियत बिगड़ने लगी तो एम्बुलेंस से चोपन सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । लेकिन परिजन बाएं तरफ शरीर ठंढ़ा व दाहिने तरफ गरम शरीर को देखकर परिजन पुनः झाड फुंक कराने म्योरपुर गए जहां झाड फुंक करने वाले बाबा ने मृत घोषित कर दिया । मृत घोषित होने के बाद परिजन रोते बिलखते शनिवार की दोपहर दो बजे घर पहुच गए और जहरीले जन्तु के काटने से मौत हो जाने की सूचना डाला पुलिस को दी गई । सूचना पाकर मौके पर पहुची डाला पुलिस ने नितेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया
इस सन्दर्भ में डाला चौकी प्रभारी सुरेश चन्द्र द्विवेदी ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट किया जायेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment