एम, एस, हशन,
रेणुकूट/सोनभद्र।
हिण्डाल्को कर्मचारी पुस्तकालय के तत्वावधान में मनोरंजनालय हॉल में प्राइमरी, जूनियर, सीनियर व कर्मचारी वर्ग में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 95 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। इसमें प्राइमरी वर्ग में आर्यन सिंह प्रथम, प्रखर मिश्रा द्वितीय व सौम्या कनौजिया तृतीय रहे। वहीं जूनियर वर्ग में आयुष यादव व आदित्य घोष राय संयुक्त रुप से प्रथम, शताक्षी शुक्ला द्वितीय तथा सत्यम गिरी तृतीय स्थान पर रहे। जबकि सीनियर व कर्मचारी वर्ग में अजय शेखर सिंह प्रथम, व संस्थान के डाईशॉप में कार्यरत एस. के. त्रिपाठी द्वितीय व फैब्रिकेशन विभाग में कार्यरत मिथिलेश कुमार यादव तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर मनोरंजनालय के प्रबन्धक राजेश सिंह इन्दौलिया, संजय सिंह, वेद प्रकाश, जी. बी. मनी, सर्वेश यादव, प्रमोद तिवारी, सत्यभामा सिंह, सुदेश्वर प्रसाद, अभिषेक सिंह उपस्थित रहे।

