शक्तिनगर व पिपरी पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट  का, 1  अभियुक्त की लगभग 2922000 रुपये की चल सम्पत्ति की गयी कुर्क –

---Advertisement---

 

ब्यूरो, क्राइम जासूस,

सोनभद्र  पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में गैंगेस्टर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना शक्तिनगर एवं पिपरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना पिपरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-40/2022 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त राजकुमार गुप्ता पुत्र सुकर गुप्ता निवासी ग्राम सुपचुआ, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र के विरुद्ध 14(1) की कार्रवाई करते हुए अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अवैध धन से अर्जित चल सम्पत्ति कुल 10 अदद वाहन ( तीन अदद मोटरसाइकिल, चार अदद ट्रैक्टर, एक अदद बुलेरो वाहन, एक अदद जेसीबी, एक अदद पिकअप ) जिनकी कुल अनुमानित कीमत 2922000 रुपये (उन्तीस लाख बाइस हजार रुपये) को श्रीमान जिलाधिकारी जनपद सोनभद्र के आदेश के अनुपालन मे नियमानुसार कुर्क कर उक्त वाहनों को थाना पिपरी पर दाखिल किया गया ।
अवगत कराना है कि अभियोग उपरोक्त थाना पिपरी पर पंजीकृत था जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष शक्तिनगर द्वारा की जा रही थी ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment