भाजपा मंडल की आवश्यक कामकाजी बैठक सम्पन्न

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। भाजपा मंडल की बैठक भाजपा कार्यालय में बुधवार को मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित पार्टी है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को मर्यादित तरीके से पार्टी में रहकर,पार्टी के साथ, पार्टी के सभी निर्देशों का अनुपालन करना नैतिक कर्तव्य बनता है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ पार्टी हितों के लिए कार्य करते रहना चाहिए। देश हित में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किए जा रहे कार्यो को आवश्यक रूप से जन-जन तक पहुंचाया जाना चाहिए। वरना अन्य पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के बीच भ्रामक प्रचार कर लोगों को गुमराह करते फिर रहे हैं। वहीं मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बूथ स्तर से लेकर प्रखंड स्तर के सभी पार्टी पदाधिकारियों से पार्टी के संगठनात्मक मजबूती के प्रति सहयोग करते रहने की अपील की। मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह
ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 15 अगस्त के मौके पर सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने घरों पर तिरंगा आवश्यक रूप से फहराएंगे। साथ ही पार्टी के निदेश पर 9 से 15 अगस्त के बीच एक दिन तिरंगा यात्रा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाना है। इसकी तिथि भी निर्धारित कर ली जाएगी।
बैठक में उपस्थित कालीचरण, प्रेम पटेल, मनीष तिवारी,हिमांशु प्रियदर्शी,कामेश्वर विश्वकर्मा, सत्यदेव पांडे, संदीप पांडे व सभी समस्त मोर्चा अध्यक्ष एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment