*संत जोसेफ स्कूल में विद्यार्थी परिषद का गठन*

---Advertisement---

क्राइम जासूस,

शक्तिनगर, सोनभद्र
एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य एवं शिक्षकों की उपस्थिति में नवनियुक्त छात्र संगठन ने सत्यनिष्ठा एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा तथा सिस्टर ग्रेसी ने नवनिर्वाचित स्कूल उप-कैप्टन अमन चौहान और मान्या शर्मा को बैज एवं स्लैश पहनाकर अभिनंदन किया तो उपप्रधानाचार्य फादर स्टीफेन व शिक्षिका शीला वर्गीस ने स्पोर्ट्स उप-कैप्टन तथा रेड हाउस मॉडरेटर निजिन पॉल व लिल्ली मिस ने पीयूष दुबे और सांची गोयल को तो दैदिव्य व प्रांजल अग्रहरि को गोल्ड हाउस मॉडरेटर मृत्युंजय सिंह व रागिनी शर्मा ने एवं ग्रीन हाउस मॉडरेटर मायाराम गुप्ता व सूमा ने आदर्श भूषण व श्रुति तिवारी को तथा ब्लू हाउस मॉडरेटर डॉ0 योगेंद्र तिवारी व सृष्टि मिस ने उप-कैप्टन हिमांशु सिंह और कृतिका को श्लैश तथा बैज लगाकर सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने इस अवसर पर नव गठित विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को बधाई देते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नेतृत्व करना जिम्मेदारी मात्र नहीं अपितु जवाबदेही होती है। अनुशासन, समर्पण, निष्ठा व लगन के माध्यम से सदैव इसे आत्मसात करना पड़ता है और विद्यालय परिसर के साथ ही समाज में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तत्पर रहना चाहिए। विद्यार्थी परिषद के गठन के साथ ही विद्यालय में बास्केटबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल तथा एकल नृत्य, समूह नृत्य, जैसी इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का भी शुभारंभ हुआ। खेल शिक्षक जेम्स रॉल्फ के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन कक्षा 10 के छात्रों सौम्य श्रिया, दीपांजना, गौरी एवं प्रखर तिवारी ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment