अनपरा , सोनभद्र,पुलिस द्वारा 01 नफर फरार अभियुक्त के विरुद्ध की गयी धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई
आज दिनांक 02.08.2022 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-267/16 धारा 135 विद्युत अधिनियम से सम्बंधित 01 नफर फरार अभियुक्त *प्रकाश वर्मा पुत्र स्व0 मोहनलाल, निवासी डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र* के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की गयी ।
अवगत कराना है कि थाना अनपरा पर पंजीकृत अभियोग उपरोक्त में अभियुक्त निरन्तर फरार चल रहा है तथा अभी तक मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ है जिसपर मा0 न्यायालय के आदेश पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की गयी तथा अभियुक्त उपरोक्त के निवास स्थान पर नोटिस चस्पा कराकर मुनादी करायी गयी । यदि फरार अभियुक्त समयावधि के भीतर मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ तो उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी । इस मौके पर व0उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, हे0का0 पंकज पाठक मौजदू रहे ।

