सोनभद्र
जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय श्रम बन्धु की बैठक की। इस दौरान जनपद स्तरीय श्रम बन्धु समिति के अधिकारी, विभिन्न टेªड यूनियन एवं सेवायोजक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला स्तरीय श्रम बन्धु के गठन के उद्देश्य से उप श्रमायुक्त, मिर्जापुर क्षेत्र द्वारा अवगत कराया गया कि जिला स्तरीय श्रम बन्धु का गठन प्रदेश के श्रमिकों के हित सम्वर्धन तथा राज्य के औद्योगिकीकरण को गतिशीलता प्रदान करने, श्रमिकों एवं नियोजकों के मध्य मधुर औद्योगिक सम्बन्ध को स्थायित्व प्रदान करने तथा श्रम अधिनियमों का प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करने तथा उक्त के अतिरिक्त जिला स्तर पर भवन भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन एवं सेवाशर्तें विनियमन) अधिनियम,1996 तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण उपकर अधिनियम,1996 एवं असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम,2008 के अन्तर्गत जिलों के अधिष्ठानों के पंजीयन, उपकर की नियमानुसार प्रभावी वसूली सम्बन्धी कार्यवाही तथा निर्माण श्रमिकों के पंजीयन एवं उनके हितलाभ की जिला स्तर पर क्रियान्वयन की समीक्षा एवं अनुश्रवण को सुनिश्चित करने के लिए की गयी है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गोल्डेन कार्ड बनाये जाने की समीक्षा की गयी। जनपद में 20336 पंजीकृत श्रमिक परिवारों के गोल्डेन कार्ड जन सुविधा केन्द्रों के माध्यम से बनाये जाने हैं। जिलाधिकारी महोदय द्वारा आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी, विकास खण्डों के कार्मिकों, पंचायती राज विभाग के ग्राम्य स्तरीय कार्मिकों, आँगनवाड़ी केन्द्रों तथा कोटेदारों को श्रमिकों के पंजीयन कार्ड बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरभ गंगवार द्वारा सेवायोजक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वह संगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए श्रम कल्याण परिषद के द्वारा संचालित 08 योजनाओं का प्रचार-प्रसार अपने कारखाना परिसर में करें जिससे श्रमिकों द्वारा इन योलनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया कि जिला खनन अधिकारी के सहयोग से जनपद की सभी खदानों ध्क्रशर यूनिटों में कार्यरत श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित कराया जाये तथा श्रमिकों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाया जाये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा ओबरा-सी तापीय परियोजना में वेतन भुगतान में हो रहे विलम्ब पर रोष व्यक्त करते हुये संविदाकारों को कठोरता के साथ निर्देशित किया गया कि वह उनके यहाँ नियोजित श्रमिकों को माह की 07 तारीख से पूर्व वेतन का भुगतान उनके बैंक खातों के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में उप श्रमायुक्त, मिर्जापुर क्षेत्र, पिपरी-सोनभद्र के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर के अतिरिक्त जनपद सोनभद्र के प्रमुख सेवायोजक प्रतिष्ठानों यथा- हिण्डाल्को, एन0टी0पी0सी0, एन0सी0एल0, अनपरा तापीय परियोजना एवं ओबरा तापीय परियोजना के साथ श्री हरदेव नारायण तिवारी, इण्टक, श्री दिनकर कपूर, ठेका श्रमिक संघ आदि उपस्थित रहे।
————————————-
जिला सूचना कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित।
——————————–
सोनभद्र जिला स्तरीय श्रम बन्धु की बैठक
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, August 1, 2022 1:03 PM
---Advertisement---

