अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र- उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र की हसीवादियो का दृश्य इतना प्रसिद्ध हो चुका है कि इन दिनों लगातार कई भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग की गई और अभी भी फिल्म की शूटिंग जारी है फिल्मी जगत के लोगों को यहां का मनमोहक दृश्य आकर्षित कर रहा है कि यहां से शूटिंग पूरा किए जाने के बाद मुंबई पहुंच कर सोनभद्र जनपद की काफी व्याख्यान करते हैं वहीं आज नगर पंचायत डाला बाजार के नई बस्ती में समाजसेवी ओम प्रकाश शर्मा जी के आवास पर जस मोशन पिक्चर के बैनर तले फिल्म जग कल्याणी पाटन देवी मां भोजपुरी फ़िल्म का मुहूर्त करने के उपरांत शूटिंग आरंभ किया गया जिसके निर्माता अंशुमन सिंह, लेखक सभा वर्मा, डी. ओ.पी. नागेंद्र कुमार मोठुकुरी, कार्यकारी निर्माता जय मिश्रा, सह निर्माता आजम सिख , मुख्य कलाकार अंशुमन सिंह राजपूत, संचिता बनर्जी शुभी शर्मा मनोज सिंह टाइगर संजय पांडे माया यादव , माधवी ऐश इत्यादि कलाकार हैं
इस फिल्म के निर्माता ने जनपद सोनभद्र में शूटिंग कराए जाने का विशेष आभार ओबरा निवासी रमेश कुमार को देते हुए कहा कि सारे भोजपुरी जगत के लोगों का ध्यान सोनभद्र के वादियों की तरफ ध्यान आकर्षित कराने में रमेश का विशेष सहयोग रहा है

