अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आज दिनांक 30-7-2022 को भाजपा मण्डल कमेटी चोपन की आवश्यक कामकाजी बैठक मंडल कार्यालय पर संम्पन हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक मौर्या ने वक्तव्य में कहा कि आजादी के (75) वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत आने वाले इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा ”अभियान चलाया जाना है व तिरंगा यात्रा भी निकाली जानी है यह समय हमारी आजादी के अमृतकाल का है राष्ट्रीय ध्वज हमारे गौरव का प्रतीक है,हर घर तिरंगा अभियान
9 अगस्त क्रांति दिवस से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा। 9 व 10 अगस्त को युवा मोर्चा तिरंगा यात्रा निकालेगा। 11 अगस्त को भाजपा पदाधिकारी युवा कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर महापुरुषों के प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर माल्यार्पण करेंगे,11 अगस्त को ही जनप्रतिनिधि व भाजपा नेता समाज के प्रभावी लोगों के घरों पर तिरंगा झंडा लगाकर उत्सव जैसा माहौल बनाएंगे। 13, 14 एवं 15 अगस्त को कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा टोलिया निकालकर हर घर झंडा पहुंचाने और उस परिवार के सबसे छोटे सदस्य के द्वारा उस घर पर ध्वजारोहण करके सेल्फी ली जाएगी।साथ ही साथ जिन घरों पर तिरंगा लगाया जाएगा उन्हें तिरंगे की सुरक्षा हेतु भी कार्यकर्ताओं के द्वारा बतलाया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर हम सभी भाजपा के सिपाही मिलकर 9 अगस्त से आजादी के (75) वें अमृत महोत्सव व हर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाएं उन्होंने बैठक में उपस्थित मंडल प्रभारी अशोक मौर्य जी आभार व्यक्त की और समस्त भाजपा जनों को धन्यवाद देते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।
बैठक का सफल संचालन भाजपा मंडल महामंत्री रामदुलारे खरवार ने की।बैठक में उपस्थित राजेश अग्रहरी जी, प्रदीप अग्रवाल, राजन जायसवाल, विकास चौबे, महिला सेल मंजू गिरी,तेजवंत पांडे, सत्यदेव पांडे,संदीप पांडे, सुरेन्द्र मौर्या, हिमांशु प्रियदर्शनी, दीपिका सिंह बिट्टू आईटी सेल विकास सिंह छोटकूं सैकड़ों भाजपा-जन मौजूद रहें।
ऐतिहासिक हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर चोपन भाजपा मंडल की बैठक संपन्न।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, July 30, 2022 4:08 PM
---Advertisement---

