गुटखा,पान-मसाला व्यावसाई के घर पर जीएसटी का छापा,मचा हड़कंप।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र । नगर के चर्चित गुटखा, पान-मसाला व अन्य खाद्य सामानों के थोक विक्रेता के गौरव नगर स्थित आवास एवं गोदाम पर शुक्रवार को लगभग एक बजे से देर रात्रि तक जीएसटी विभाग की स्पेशल जांच टीम ने छापेमारी एवं विल पत्रावली की जाच चलता रहा, जीएसटी टैक्स विभाग टीम की छापेमारी के बाद नगर के अन्य व्यापारियों में हड़कम्प मच गया । बताया जा रहा है कि अचानक हुए छापेमारी से नगर में चर्चा का विषय बना रहा। बताया तो यह भी जा रहा है कि विभाग के छापेमारी की खबर लगते ही बड़े व्यवसायी अपने-अपने अभिलेख को छिपाने में जुट गए। सूत्रों की माने तो ज्वाइंट कमिश्नर के नेतृत्व में पहुंची वाणिज्यकर विभाग ने प्रतिष्ठान से कर चोरी के अहम अभिलेखों की जांच की और उनके हाथ कई अहम जानकारी भी हाथ लगी है । आरोप है कि पान मसाला व्यापारी द्वारा व्यापक स्तर पर जीएसटी व्यापार कर की चोरी की जा रही थी इस व्यवसाई द्वारा पूरे जनपद सप्लाई का कार्य कई वर्षों से किया जा रहा हैं जिसका पुख्ता सबूत और इनपुट मिलने के बाद ही पूरी टीम द्वारा औचक छापेमारी की गई। ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि प्रतिष्ठान से संबंधित महत्वपूर्ण रिकार्ड लेकर जांच की जा रही है। कितने की गड़बड़ी मिली है,इसकी जानकारी अभी नहीं दी जा सकती है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment