वन विभाग को मिली बड़ी सफलता मयूरनचना पहाड़ी के लरकोरी, गेरूइयानार आदि के जंगलों से कटे लाखों की साखू लकड़ी तस्कर से हुए बरामद

---Advertisement---

 

वन विभाग की टीम की कार्रवाई से तस्करों में मची खलबली

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बिजपुर/ सोनभद्र बीजपुर वन प्रभाग रेणुकूट के जरहा रेंज के मयूरनचना पहाड़ी के पास लरकोरी और गिरुइयानार आदि स्थानों से घने जंगलों के बीच से सांखू के कई पेड़ तस्करों ने काट लिया था इसकी जानकारी होते ही जरहा रेंज के वन दरोगा नूर आलम ने बड़े ही सूझबूझ का परिचय देते हुए अपना मुखबिर लगाया था जैसे ही मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की जरहा ग्राम सभा में सर्च वारंट के साथ वन विभाग की टीम धमक पड़ी और काफी मात्रा में राम लखन, दयाराम, सूरज, उमेश, के यहां से साखू की लकड़ी बरामद हुई इसके बाद विभागीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई साखू लकड़ी बरामद करने वाली टीम में प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी राजकुमार मौर्य जरहा रेंज नूर आलम वन दरोगा सरोज पांडे वन दरोगा अगस्त मुनि वनरक्षक के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहे इस बाबत वन प्रभागीय अधिकारी रेणुकूट से जब वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई थी और परिवर्तन दल को भी भेजा गया है भेजेगा प्रवर्तन दल एवं स्थानीय जरहा रेंज के 1 कर्मियों को सहयोग से ग्राम सभा जरहा रेंज में लगभग दो ट्रैक्टर(3 घन मीटर) लकड़ी बरामद की गई है आगे भी वन विभाग की कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment