वर्षों से बन्द पड़ा सुलभ कांप्लैक्स बना शो पीस।

---Advertisement---

 

कई बार समाचार आने के बाद भी पंचायत प्रशासन पत्राचार करके खुलवाने की बजाए मौन है।

रेलवे यात्री व स्थानीय निवासियों को होती है परेशानी।

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। स्वच्छ भारत अभियान को लेकर भारत सरकार से लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गाँव-शहर में जगह-जगह शौचालय एवम् सामुदायिक सुलभ शौचालय बनवाया जा रहा है वही दूसरी ओर चोपन क्षेत्र रेलवे स्टेशन रोड पर आम जनता व आने-जाने वाले यात्रियों के हित सुविधा में सार्वजनिक शौचालयों विकास प्राधिकरण पिपरी द्वारा शुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया था। जिसकी देखरेख शुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन वाराणसी के जिम्मे पर दिया गया था।
लेकिन मौके पर देखने का आलम यह है की सुलभ शौचालय ना सिर्फ वर्षों से बन्द पड़ा हैं बल्कि देखरेख के अभाव में और जर्जर होता जा रहा हैं। और जिम्मेदार संस्था द्वारा ताला लगा दिया गया है।ऐसी स्थिति में आस-पास के लोगों व यात्रियों को शौचालय जाने में लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है मजे की बात यह हैं कि शौचालयों को सही करने की बजाए उस पर वषों से बन्द है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल एवं स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकर्षित कराते मांग कियाकि बंद पड़े सुलभ कांप्लैक्स को जनहित में चालू कराने का निर्देश दें जो शासन की मंशा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment