IGRS शिकायत पर भड़के वन दरोगा पत्रकार को देख लेने की दी गई धमकी

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र- IGRS की शिकायत पर डाला वन रेंज के दरोगा भड़क गए। बोले हम जांच अपना पेट्रोल खर्च करके नही करेंगे। और अपशब्दों का प्रयोग करने लगे।
आपको बताते चलें कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 18 जुलाई को कोटा ग्राम पंचायत स्थित बरसौना टोला में हो रहे सीसी सड़क निर्माण में कनहर नदी से बोरिया से बालू निकालने की सूचना पर प्रार्थी द्वारा IGRS पर शिकायत किया गया था। जिसकी जांच में 24 जुलाई को मौके पर पहुंच वन दरोगा भड़क गए। और नदी में जहां से बालू का ढुलान हो रहे थे बारिश से निशान मिटते ही प्रमाण मांगने लगे। इस बाबत प्रार्थी ने बताया कि नदी में आप जांच कर रिपोर्ट लगाएं । निशान बारिश से मिट गया हैं । इस बात कर वन दरोगा आगबबूला हो गए और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बोले की जाकर मुख्य मंत्री जी को शिकायत कर देना मेरा कुछ नही हो सकता । जिसकी रिकॉर्डिंग प्रार्थी के पास मौजूद हैं । जहां एक तरह मुख्यमंत्री महोदय बताते है कि कोई पत्रकारों से बदसलूकी नही करेगा वही वन दरोगा मुख्यमंत्री की बातों को धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिसकी शिकायत प्रार्थी द्वारा श्रीमान जिलाधिकारी महोदय और श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से किया जा चुका हैं ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment