सेराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र | स्थानीय कस्बा दुद्धी में आयोजित इनरव्हील क्लब के इंस्टॉलेशन सेरेमनी कार्यक्रम मे क्लब के पदाधिकारियों का चयन समारोह में मौजूद महिलाओं द्वारा किया गया | जिसमें सर्वसम्मति से तारा जायसवाल को बैच लगाकर इनरव्हील क्लब दुद्धी का नवनिर्वाचित अध्यक्ष चुना गया जबकि मनोरमा जसवाल को सचिव का पदभार दिया गया | कार्यक्रम में अध्यक्ष तारा जायसवाल व सचिव मनोरमा जायसवाल ने वहां मौजूद सदस्यों का आभार प्रकट कर पूर्व की भांति नई टीम का गठन किया | जिसमें माधवी जायसवाल को एडिटर का पद व नए सदस्य के रूप में आभा जयसवाल को चुना गया | इस मौके पर राखी जायसवाल ,कुसुम गुप्ता ,अनीता वर्मा, रेनू कनौजिया ,लीना, अनूपमा ,स्वाति, प्रीति ,कृष्णा, नेहा ,लक्ष्मी ,लता सहित अन्य महिला मौजूद रहीं |
इनरव्हील क्लब दुद्धी की अध्यक्ष बनी तारा जायसवाल व मनोरमा सचिव ||
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, July 24, 2022 5:42 PM
---Advertisement---

