दुद्धी केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के सदर मो0 वैश खलीफा चुने गये, नायब सदर शैख इम्तियाज व अफसार रजा बने।

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी/सोनभद्र।आज दुद्धी केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के सदर का चुनाव मक्तब जब्बरिया में इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी के सचिव फत्तेह मोहम्मद खान के सरपरस्ती में सम्पन्न किया गया।सभी अखाड़ा व ताजियादारो से सम्बंधित व आवाम के सर्व सहमति से सदर का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमे मो0 वैश खलीफा को सदर चुना गया, वही नायब सदर के रूप में शैख इम्तियाज व अफसार रजा को बनाया गया।
वही कैविनेट में सचिव बने मो0 सरफराज आलम वही कानूनी सलाहकार तबरेज आलम एडबोकेट बनाये गये वही मुख्य संरक्षक में सेराज खान(सम्पादक-क्राइम जर्नलिस्ट) व शेरू खान हैं, वही सरंक्षक मण्डल में रिजवान इदरीशी,जीशान खान, सेराज खलीफा,फिरोज खलीफा,नशीर अहमद,अरशद खलीफा हैं।केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के सदर मो0 वैश खलीफा ने कमेटी का विस्तार करते हुए दुद्धी नगर व क्षेत्र के आवाम से कहा मोहर्रम का त्योहार बहुत हि धूम धाम के साथ मनाया जाएगा वही सभी ताजियादारो व अखाड़ेदारों से अपील किया हैं कि मुहर्रम का त्योहार बहुत ही सादगी के साथ मनाये।मौके पर मौजूद मुजीब खान, मेराज अहमद,सरकार खान,जमील अहमद,शहनवाज खान सभासद प्रतिनिधि,इम्तियाज रंगसाज,सकुर शाह,शकील अहमद सोनू,मकबूल अहमद खान,एजाज अहमद,सरताज आलम फैज खान,अलीन शाह,परवेज,युशूफ,आमिर खान,अरमान अली,कलाम,लाल मोहम्मद खान,असगर शाह सहित सैकड़ो की संख्या में लोग रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment