बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी
बीजपुर ( सोनभद्र ) स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर रेणुकूट मुख्य मार्ग पर नेमना में गुरुवार की देर सायं एक अनियंत्रित बाइक सवार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ा जिसमे बाइक सवार बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई । ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल एन टी पी सी रिहंद के धन्वन्तरि चिकित्सालय पहुचाया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजपुर पुनर्वास प्रथम निवासी श्याम सुंदर गुप्ता उम्र लगभग 65 वर्ष अपनी पत्नी के साथ बाइक से जरहां की तरफ से बीजपुर वापस आ रहे थे तभी नेमना के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई जिससे श्यामसुंदर को काफी गंभीर चोट आई। घटनास्थल पर चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल अवस्था में बुजुर्ग को रिहंद के धन्वंतरी चिकित्सालय पहुंचाया जहां घायल की गंभीर अवस्था को देखते हुवे डॉक्टरों ने अन्यत्र रेफर कर दिया ।।

