फैज अहमद,
बभनी , सोनभद्र दुष्कर्म के आरोपी को बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने गिरफ्तार कर भेजा जेल , पीडिता की तहरीर पर थाना बभनी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग अन्तर्गत धारा 376(2)(N), 504, 506, 493 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा घटना में संलिप्त अपराधियों की शीध्र गिरफ्तारी हेतु दिये गये विशेष निर्देश के क्रम में आज दिनांक-21.07.2022 को थाना बभनी पुलिस द्वारा अभियुक्त सुनील कुमार गुप्ता पुत्र कमला प्रसाद निवासी ग्राम परसाटोला पोखरा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- सुनील कुमार गुप्ता पुत्र कमला प्रसाद निवासी ग्राम परसाटोला पोखरा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 24 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –*
1- प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
2- मुख्य आरक्षी भरत यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
3- आरक्षी जय प्रकाश, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
4- आरक्षी आशुतोष शुक्ला, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।

