अशोक मद्देशिया
गुरमा/सोनभद्र । चोपन थाना अंतर्गत गुरमा पुलिस चौकी क्षेत्र के मारकुंडी घाटी उतरते समय इंडेन गैस सिलेंडर से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग पचास फीट खाई में जा गिरा। सूचना पर गुरमा चौकी प्रभारी राजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने तत्काल पुलिस- कर्मिर्यों के साथ लगकर चालक सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक इक्कीस जुलाई को वाराणसी बाबतपुर से साढ़े चार बजे गैस सिलेंडर ट्रक पर लोड करके रेणुकूट की तरफ जा रहा था कि सुबह लगभग छ: बजें पुरानी मारकुंडी घाटी उचित समय तीसरे मोड़ पर अनियंत्रित होकर लगभग पचास फीट खाई में पलटने बाद जा गिरा। जिसमें चालक उम्र लगभग पचास वर्ष निवासी जौनपुर को पैर में हल्का चोट आया यह तो संयोग अच्छा रहा कि ट्रक पलटने से कोई सिलेंडर नहीं फटा नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता फिलहाल सब ठीक हैं।

