एनटीपीसी रिहंद स्टेशन ने दिव्यांगों को कृतिम उपकरण प्रदान करने की कड़ी में आयोजित किया शिविर

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बीजपुर 20 जुलाई 2022 एनटीपीसी रिहंद स्टेशन ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व निर्वहन एवं स्टेशन के चिकित्सालय धनवंतरी के सौजन्य से स्टेशन के समीपवर्ती उत्तर प्रदेश के ब्लॉको एवं मध्य प्रदेश प्रांत के दिव्यांग ग्रामीणों के लिए कृतिम उपकरण प्रदान करने की कड़ी में बुधवार को धन्वंतरी चिकित्सालय में एक शिविर का आयोजन किया शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित महाप्रबंधक (ओ एंड एम) श्री ए के चट्टोपाध्याय ने परंपरागत ढंग से किया महाप्रबंधक श्री चट्टोपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि एनटीपीसी सिर्फ बिजली ही पैदा नहीं करती बल्कि अपने नैगम सामाजिक दायित्व निर्वहन के तहत ग्रामीण हित में समय- समय पर समुचित कार्य भी करती रहती है इसी के तहत आज इस चिकित्सालय में दिव्यांगो के लिए एक शिविर का आयोजन किया जा रहा है मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि कार्यशाला में आए दिव्यांग ग्रामीणों को इससे काफी सहूलियत मिलेगी
शिविर में एनआईएलडी कोलकाता से आए हुए डॉक्टर अमर विश्वास एवं डॉक्टर संदीपन ने पंजीकृत लगभग 100 दिव्यांगों के आंख. कान. नाक. हाथ. एवं पैर आदि का परीक्षण करके एक सूची तैयार की शिविर में परियोजना के समीपवर्ती ब्लॉक म्योरपुर व बभनी के विभिन्न ग्रामों के दिव्यांग तथा मध्य प्रदेश प्रांत के जनपद सिंगरौली के बैढ़न चरगोड़ा. गोभा आदि ग्रामों के दिव्यांग नागरिकों ने भाग लिया शिविर में चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगों की जांच करने के उपरांत उनके लिए कृत्रिम उपकरणों की सूची बनाई गई जो बाद में चयनित दिव्यांगों उपकरण प्रदान किया जाएगा
शिविर में मुख्य रूप से रिहंद स्टेशन के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्षगण, वर्तिका महिला मंडल की पदाधिकारी महिलाएं एवं धन्वंतरी चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी मोनिषा कुलश्रेष्ठ, अन्य चिकित्सकगण एवं एनटीपीसी के कर्मचारीगण उपस्थित थे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment