जनता पहुंची जिलाधिकारी महोदय के दरबार सूबेदार सिंह के खिलाफ ।

---Advertisement---

बभनी/सोनभद्र।
(रवि शंकर,”क्राइम जासूस”)
जनपद सोनभद्र के बभनी के लोगो द्वारा प्रीति सिंह (अपना दल एस) की प्रदेश कार्यकारणी सदस्य महिला मंच के अगवाई में ओबरा ए.आर.ओ.के पेशकार के पद पर नियुक्त सूबेदार सिंह पर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय सोनभद्र पहूच कर शिकायत पत्र दिया एवम कार्यवाही की माँग की।
प्रीति सिंह और बभनी से कलेक्टरेट पहूचें लोगोंं द्वारा सूबेदार सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि सूबेदार सिंह के द्वारा अवैध रजिस्ट्री अवैध कब्जा पूरे बभनी में कराया जा रहा है वह भी धड़ल्ले से । प्रीति सिंह ने बताया कि दिनेश प्रधान के द्वारा आए दिन मुरारी बाबा को प्रताड़ित किया जाता है और दिनेश प्रधान ने अवैध रजिस्ट्री सूबेदार सिंह के द्वारा कराई है,उन्होंने बताया कि ताज़ा मामला फर्जी रजिस्ट्री का है, जिसमे फूलमती देवी की जमीन है । जिसमे फूलमती द्वारा रजिस्ट्री नहीं किया गया बल्कि किसी गैर महिला को खड़ा करके उन्होंने धड़ल्ले से रजिस्ट्री करा दिया।पीड़ित दयाशंकर,फूलमती आदि लोगो ने बताया कि अवैध तरीक़े से लगभग 200 बीघा जमीन रजिस्ट्री कराई गई है । प्रीति सिंह ने कहा कि सूबेदार सिंह ए.आर.ओ. ऑफिस के पेशकार होने के नाते बहुत ही खुफिया तरीके से दो नंबर काम को करा लेते हैं। हम लोग जब जिलाधिकारी महोदय के पास गए तो सूबेदार सिंह के द्वारा दबाव बनाया गया और कहा गया कि ,आप लोग शिकायत पत्र मत दीजिए वापस घर चले जाए अगर आप लोग नहीं वापस लौटे तो हम आपके दरवाजे आत्महत्या कर लेंगे जिसका ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है । उनके द्वारा अपने पत्र में सूबेदार सिंह की सम्पति की जाँच कर इस मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने की माँग की गई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment