फर्जी आर 0टी0ओ0के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले बांछित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

---Advertisement---

हाजी सलीम हुसैन,

 रॉबर्ट्सगंज  सोनभद्र  पुलिस द्वारा आर0टी0ओ0 के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 03 नफर वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार –

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 18.07.2022 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-519/2022 धारा 419, 420, 504, 384 भादवि से सम्बन्धित 03 नफर वांछित अभियुक्तगण क्रमश: 01. तुलसी पटेल पुत्र बेचन पटेल, निवासी निपराज, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 27 वर्ष, 02. सिम्पू पाण्डेय पुत्र विनोद पाण्डेय, निवासी लसड़ा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 22 वर्ष, 03. टम्मू विश्वकर्मा पुत्र अमरेश विश्वकर्मा, निवासी लसड़ा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 27 वर्ष को हिन्दुआरी ओवरब्रीज के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1- तुलसी पटेल पुत्र बेचन पटेल, निवासी निपराज, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 27 वर्ष ।
2- सिम्पू पाण्डेय पुत्र विनोद पाण्डेय, निवासी लसड़ा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 22 वर्ष ।
3- टम्मू विश्वकर्मा पुत्र अमरेश विश्वकर्मा, निवासी लसड़ा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 27 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*
1- अभियुक्त तुलसी उपरोक्त के कब्जे से 2000 रुपये नगद व एक अदद मोबाइल फोन ।
2- अभियुक्त सिम्पू पाण्डेय उपरोक्त के कब्जे से 2000 रुपये नगद ।
3- अभियुक्त टम्मू के कब्जे से 1000 रुपये नगद व एक अदद मोबाइल फोन ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 कुंवर सिंह, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2- मुख्य आरक्षी विजय बहादुर यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
3- आरक्षी संदीप कुमार निर्मल, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment