पिपरी  में नशे के बेखौफ कारोबारियों का नारा, आज जेल होई, कल बेल होई, परसों फिर शुरू खेल होई। शासन–प्रशासन मौन।महिलाओं ने सड़क पे उतर के किया नशे के विरोध में आंदोलन।

---Advertisement---

दीपू तिवारी संवाददाता पिपरी

सोनभद्र पिपरी में नशे की ऐसी आंधी चली है जो लगता है यहां के युवाओं को बर्बाद कर के मानेगी। अभी मुरलीगढ़ी वार्ड नंबर 08 में ऐसे ही एक युवा संदीप प्रजापति ने हीरोइन के नशे के गिरफ्त में आ कर आत्महत्या कर ली।
न जाने कितने ही परिवार इस नशे के चक्कर में अपना सुख चैन गवा बैठे हैं।
पिपरी नगर की महिलाओं को ही अब सड़कों पर निकलकर नशा , हीरोइन के विरोध में संघर्ष करना होगा , यह बात अब इन्हें समझ आ गई है। बात समझकर पिपरी नगर पंचायत वार्ड नम्बर 08 की महिलाओं ने घरों से निकलकर सड़को पर संघर्ष करने की ठानी है । 23 साल के नौजवान संदीप के हीरोइन के गिरफ्त में आकर आत्महत्या करने से महिलायें सकते में हैं। रेनुकूट ,पिपरी का अब कोई मोहल्ला, गली, घर ना होगा जहां इसका प्रकोप ना फैला हो। महिलाये तंग आ चुकी है। घण्टो लाइन में लगकर कोटा से राशन लाती हैं और घर आते ही बेटा या पति उसे बेचकर हीरोइन पी जाते हैं। घर का भाड़-बर्तन बेच दे रहे हैं। अब तो घर वाले भी सुरक्षित नहीं हैं, नशे की हालत में माँ ,बहन, बेटी पर भी हमला हो रहा है।
पुलिस–प्रशासन नशे के कारोबारियों पर कोई रोक लगा पाने में असमर्थ है। प्रशासन कहती है अपने बच्चों / पतियो को सम्भालो । मजे की बात है जहां ये नशा बिकता है उसी जगह के आस पास घण्टो पुलिस की गाड़ी भी खड़ी देखी जा सकती है। रेलवे स्टेशन के पास कबाड़ी मोहल्ला, न्यूमार्केट और मुरलीगढ़ नशे के कारोबार का गढ़ बन चुके हैं। नशे के कारोबारी इस कदर बेखौफ हैं की उनका कहना है की, आज जेल होई, कल बेल होई, परसों फिर शुरू खेल होई।
नशा मुक्ति के नाम पर नेतागण भी अपना वोट बैंक बढ़ा लेते हैं, लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात। आम जनता की परेशानियों से किसी को कोई सरोकार नहीं है। नशा मुक्ति का वादा करने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष की अन्ना टीम अब कहीं नजर आती। मालिन बस्ती को चंदननगर बनाकर रोजगार देने का वादा करने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष अब मौन हैं। सारे वादे झूठे साबित हुए।
महिलाओ ने पहले लगभग 20 मिनट 1076 पर फोन कर सूचना देकर अपना दुखड़ा रोया। फिर पुलिस अधीक्षक महोदय को फोन कर रो – रो कर अपने परेशानियों से अवगत कराया। तब जाकर कहीं पुलिस आई और कुछ महिलाओं से प्राथर्ना पत्र लिखवाकर बन्द कराने का आश्वासन दिया है। महिलाओ ने कहा है की यदि जल्द नशे का ये कारोबार बन्द नही हुआ तो जल्द ही महिलायें पुलिस अधीक्षक के पास जाएंगी ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment