सावन के पहले सोमवार को सभी शिवालयों में घंट-घड़ियाल,शंख हरहर महादेव,के जयकारे के साथ हुआ पूजन-अर्चन व जलाभिषेक।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र सावन के पहले सोमवार को सोनेश्वर महादेव एवं अन्य मंदिरों में शिव भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली। कांवरिया बम महिलाओं ने सुबह के समय विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और मन्नतें मांगी। सोनेश्वर महादेव पुजारी के द्वारा कैंप लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। क्षेत्र के नगर के सभी मंदिरों में सावन के पहले सोमवार को भंडारे व 24 घंटा हरि कीर्तन का आयोजन किया गया।
आपको अवगत कराते चलें कि सावन के पहले सोमवार का विशेष महत्व होता है।पहले एवं आखिरी सोमवार को लोग भगवान शिव की आराधना करते हैं। इस बार सावन के दूसरे दिन आने वाले पहले सोमवार को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में शिव भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने सुबह के समय मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की और प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी।
मान्यता है कि आज के दिन भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामना को पूर्ण करते हैं। सावन के पहले सोमवार में क्षेत्र के नगर चोपन के सोनेश्वर महादेव प्रांगण में एकता क्रांति मिशन संगठन की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कैंप लगाकर आने जाने वाले लोगों को खाना खिलाया गया व प्रसाद का वितरण किया गया।
भंडारे के आयोजन में संगठन के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा चोपन क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से अधिक मंदिरों में प्रसाद वितरण किया गया और भगवान शिव को भोग लगाया गया।
भंडारे में सोनेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी कमलेशा नन्द डाला मंडल अध्यक्ष दिपक दुबे, डॉ राकेश पांडे, रोहित, रमेश कुमार उर्फ रिंकू, अरुण श्रीवास्तव, नवीन शर्मा कमलेश साहनी, सुभाष साहनी, विजेश पाडे, सुरेश शर्मा,गोविद गिरी, अमित साहनी सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment