अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र । सोमवार को ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी टोला खैरटिया के खरवार बस्ती में 1 महीने से खराब हैंडपंप नही बनने के कारण अपना दल एस के जिला उपाध्यक्ष पंचायत मंच के शिवदत्त दुबे के नेतृत्व में प्रधान के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन किया गया। इस बस्ती में एक सरकारी हैंडपंप है। जिससे कई घरों के लोग पानी पीकर जीते हैं। इस हैंडपंप के खराब हो जाने के कारण यहां आदिवासियों को इस भीषण गर्मी में पानी के लिए तड़पना पड़ रहा है। इसकी सूचना प्रधान और ब्लॉक के अधिकारियों को देने के बावजूद समस्या का हल होते नहीं दिख रहा। वहीं ब्लॉक के अधिकारियों ने बताया कि प्रधान मेरी बात नहीं सुन रहा है, प्रधान के इस रवैया से यहां आदिवासी लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इससे सरकार की छवि खराब हो रही है। खैरटिया में ही अंबेडकर बस्ती में एक सार्वजनिक सुलभ शौचालय स्थित है उसका 4 महीने से हैंड पंप का मोटर खराब है लेकिन अभी तक नहीं बन पाया। यहां के पुरुषों और महिलाओं को बाहर शौचालय के लिए जाना पड़ रहा है। जिससे प्रधानमंत्री जी की मुख्य योजना प्रभावित हो रही है, अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।
इस विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से सुख अंबर खरवार,हर्ष मणि, लच्छू खरवार,भगवंती,रामवृक्ष खरवार,रविन्द्र,पप्पू,सूरज,सुधु खरवार,राम बहाल,राम बली, हरिवंश,कन्हैया,चंद्रावती,मीना, हीरावती,निशा, कलावती,चन्दा, मनिया देवी,निशा,चंदा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी पानी की समस्या को दूर नहीं किया गया तो सारे ग्रामीणवासी एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी विकास खण्ड चोपन की होगी।
आदिवासियों ने पीने के पानी के लिए विरोध प्रदर्शन,कई माह से खराब है हैंडपंप।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, July 18, 2022 11:29 AM
---Advertisement---

