हाजी सलीम हुसैन
रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 06 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये) बरामद –
आज दिनांक 16.07.2022 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बरकरा मोड़ के पास से 01 नफर अभियुक्त बलवन्त पुत्र लोरिक निवासी बैरला, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 06 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 513/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त –*
1. बलवन्त पुत्र लोरिक निवासी बैरला, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरण-*
1- 06 ग्राम हेरोइन ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 साहिद यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. आरक्षी प्रेमप्रकाश, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
3. आरक्षी शिवाजी राव, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

