अशोक मद्देशिया,
चोपन सोनभद्र चोपन पुलिस द्वारा चोरी से सम्बंधित प्रकरण में 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद
जनपद सोनभद्र में वाहन चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा वाहन चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम दिनांक-15.07.2022 को थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना एन0टी0पी0सी0 खैरा औरंगाबाद, बिहार से 01 नफर शातिर अभियुक्त विशाल कुमार पुत्र रवि चौधरी, निवासी हाल पता ग्राम कन्हौरा थाना चोपन, जनपद सोनभद्र व स्थायी पता ग्राम नरायणपुर, थाना कांडी, जनपद गढ़वा, झारखण्ड, उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर 01 अदद चोरी की बुलेट मोटर साईकिल बरामद किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में धारा 411 भादवि का बढोतरी करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया
1. विशाल कुमार पुत्र रवि चौधरी, निवासी हाल पता ग्राम कन्हौरा थाना चोपन, जनपद सोनभद्र व स्थायी पता ग्राम नरायणपुर, थाना कांडी, जनपद गढ़वा, झारखण्ड, उम्र लगभग 20 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरणः-*
1. 01 अदद बुलेट मोटरसाइकिल संख्या-(UP 50 BA 1554) ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. प्रभारी निरीक्षक किरण कुमार सिंह, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 मनोज कुमार ठाकुर, चौकी प्रभारी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
3. उ0नि0 गणेश पाण्डेय, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
4. का0 रविकान्त, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।

