भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र। भा.ज.पा. युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उप जिलाधिकारी राजेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि हिन्दूओं के आस्था के पावन पर्व सावन में नगर के विभिन्न चौक चौराहों एवं मंडियों पर पूरी तरीके से मीट मांस मछली अंडे की दुकानों पर पूर्ण प्रतिबंध सावन मास में लगाया जाए ताकि पावन पवित्र माह में श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक एवं पूजन अर्चन मठ मंदिरों पर किए जाने के दौरान किसी प्रकार की धार्मिक अघात की स्थिति ना उत्पन्न हो एवं खुले स्थानों पर संचालन करने वाले मीट मुर्गे के दुकानदारों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। क्योंकि श्रद्धालुओं सहित राहगीरों को भी दुर्गंध एवं प्रत्यक्ष दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में पटरियों पर बिना लाइसेंस के मीट मुर्गा एवं मछली की दुकानों की भरमार लगी हुई है। उप जिला अधिकारी राजेश सिंह ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही करने हेतु नगर पंचायत ओबरा के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह को निर्देशित किया। ज्ञापन देने के समय भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी, महामंत्री समीर माली, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, एडवोकेट उमेश चंद्र शुक्ला, सोशल मीडिया प्रमुख प्रशांत सोनी, मीडिया प्रभारी कुमधज चौधरी, कार्यसमिति सदस्य वीरू गोयल, शेषनाथ गुप्ता मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment