बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी
बीजपुर (सोनभद्र)गुरुवार के दिन विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला रेणुकूट प्रखण्ड बीजपुर के समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रावण मास के पवित्र पावन पर्व के शुभ अवसर पर कांवर यात्रा व जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के मुख्य मार्ग पर अवैद्य रूप से बसे मांस मछली की दुकानों को एक माह की लिए पूर्ण रूप से बंद कराने के सन्दर्भ में बीजपुर थाना प्रभारी महोदय जी को एक सूचना पत्र दे कर अवगत कराया गया।
जिसमे मुख्यरूप से बजरंग दल जिला संयोजक संदीप गुप्ता,
जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख उपेंद्र प्रताप सिंह , जिला बौद्धिक प्रमुख अनिल त्रिपाठी, प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज सिंह, प्रखण्ड सह संयोजक अजय गुप्ता, प्रखण्ड विद्यार्थी सम्पर्क प्रमुख ऋतिक चौबे, गणेश देव पांडेय, नगर संयोजक अरविंद गुप्ता , प्रखण्ड गौरक्षा प्रमुख रतन सिंह गोंड, पप्पू गुप्ता, आनंद गुप्ता, रामखेलावन पनिका, एंव नवनीत पांडेय के साथ नगर की अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

