कोन बाजार और कस्बों में लगा कूड़े का अंबार सफाई कर्मी नदारथ,

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/ जयदीप गुप्ता)
कोन।कोन बाजार और कस्बों में लगा कूड़े का अंबार सफाई कर्मी नदारथ, बाजार और कस्बा में कूड़े की अंबार लगी स्थिति देख उससे क्षुब्ध व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल की अगुवाई में गुरुवार को ब्लॉक पर पहुंचते हुए सहायक विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वहीं व्यापारियों ने बताया कि कई बार सफाई के लिए मौखिक रूप से सफाई कर्मी व संबंधित अधिकारियों को कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई जिस पर व्यापारियो ने बैठक कर बाजार की साफ सफाई के लिए लिखित रूप से ज्ञापन देने का निर्णय लिया वही गुरुवार को कोन उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में खण्ड विकास कार्यालय कोन पहुंचते हुए सहायक विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया वही ज्ञापन के माध्यम से बताया कि कोन में सफाई कर्मी की पोस्टिंग कम है जिससे गली महोल्ला व बस स्टैंड पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है कुछ सफाई कर्मी है भी तो नदारथ है कस्बा कहे या मुहल्ला कभी भी साफ सफाई नही होती है नाली भी जाम हो चुके है जिससे लोगो के घरों में गन्दा पानी घुस रहा है कहि कहि नांली का पानी सड़क पर बहने से दुर्गंध व बीमारी का कारण बन रहा है जिससे अजीज होकर व्यापारियो ने कहा कि अगर सफाई नही होती है तो हमलोग बाजार बंद कर सड़क पर कभी भी उतर सकते है।इस मौके पर व्यापार मंडल संरक्षक शुशील जायसवाल,कोषाध्यक्ष आनंद कुमार,अजय कुमार,नवीन कुमार मिथिलेश कुमार आदि मौजूद रहे वहीं सहायक विकास अधिकारी महिपाल लाकरा ने कहा की हमे बाजार व कस्बों की साफ सफाई समय पर नही होने की जानकारी है हम जल्द ही रोस्टर बना कर कोन,कचनरवा व रामगढ बाजार को प्लास्टिक व गंदगी मुक्त करेंगे वही तीनो बाजार में कूड़ेदान की व्यवस्था भी किया जा रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment