फैज अहमद,
बभनी, सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों प्रभावी नियत्रंण व उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-13.07.2022 को थाना बभनी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 92/2022 धारा 323, 506, 376, 376(3), 120(B) भादवि 3/4(2)11,12, 13,14 पॉक्सो एक्ट व 67 आईटी एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त नन्दन कुमार पुत्र शम्भूनाथ कुशवाहा निवासी ग्राम बभनी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.नन्दन कुमार पुत्र शम्भूनाथ कुशवाहा निवासी ग्राम बभनी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष ।

