ओबरा सहित जनपद सोनभद्र के यूजी एवं पीजी की छूटी हुयी मौखिकी परीक्षा हेतु सूचना जारी

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
ओबरा।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,ओबरा के एवं जनपद सोनभद्र के समस्त महाविद्यालय के बीकॉम प्रथम,द्वितीय,तृतीय वर्ष व अन्य पाठ्क्रमों के समस्त संस्थागत व व्यक्तिगत छात्र-छात्रा एवं एमए,एमएससी,एमकॉम प्रथम,द्वितीय,तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के समस्त संस्थागत-व्यक्तिगत परीक्षा सत्र 2021 एवं 2022 के ऐसे छात्र-छात्रा जिनकी मौखिकी परीक्षा किसी कारणवश छूट गयी है उन्हें सूचित किया जाता है कि वे अपने महाविद्यालय में उपस्थित होकर एक प्रार्थना पत्र लिखकर, महाविद्यालय के प्राचार्य से अग्रसारित करा कर,महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय वाराणसी के कुलसचिव से अग्रसारित कराने के उपरांत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा ही निर्धारित शुल्क रु 2000 विश्वविद्यालय में जमा करने के पश्चात महाविद्यालय में शुल्क की रसीद जल्द से जल्द जमा करा दें।उक्त आशय की जानकारी देते हुए ओबरा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने कहा कि मौखिक परीक्षा में कुल छूटे हुए परीक्षार्थियों के शुल्क रसीद प्राप्त होने के पश्चात,महाविद्यालय मौखिक परीक्षा की तिथि निर्धारित करेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment