अशोक मद्देशिया,
ओबरा, सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा चलाए जा रहे नक्शा के विरुद्ध रोकथाम अभियान में आज दिनांक 12.07.2022 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गाँधी मैदान हाइड्रील कार्यालय के पास से 01 नफर अभियुक्त अक्षय उर्फ मक्खन पुत्र स्व0 प्रभु, निवासी सेक्टर नं0-4 इलाहाबाद बैकं के पीछे, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 131/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त –*
*1.* अक्षय उर्फ मक्खन पुत्र स्व0 प्रभु, निवासी सेक्टर नं0-4 इलाहाबाद बैकं के पीछे, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
*आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0स0-105/2021 धारा-354, 452, 504, 506 भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 अमित कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
*2.* हे0का0 हेमन्त बारी, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।

