मुस्तकीम खान सोनभद्र
विगत वर्षों की भाँती इस वर्ष भी पवित्र पावन श्रावण माह में पंचतत्व की रक्षा हेतु ५ अगस्त २०२२ से १० अगस्त २०२२ तक ६२२ किमी लम्बी पंच संकल्प के साथ पंच दिवशीय निकलने वाली गुप्तकाशी दर्शन यात्रा को लेकर मुख्य विकास अधिकारी(C D O) सौरभ गंगवार को भाजपा युवा मोर्चा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी,सन्त ध्यानानंद गिरी जी महाराज जी ,युथ आईकॉन उत्तर प्रदेश सौरभकान्त पति तिवारी ने संयुक्त रूप गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के तरफ से पत्रक व फोल्डर देकर सम्मानीत किया और गुप्तकाशी दर्शन यात्रा के लिए आमंत्रित किया।काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी ने सीडीओ से यात्रा की सुगमता के लिए वार्ता भी किया कंडा कोट व ओम पर्वत पर जाने वाले रास्ते की मरम्मत व मंदिरों पर दर्शनार्थियों की सुविधा समुचित व्यवस्था के लिए निवेदन किया।वहीं युवा मुख्य विकास अधिकारी ने यात्रा की सुगमता का भरोसा दिलाया।

