दुद्धी में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई बकरीद की नमाज

---Advertisement---

सेराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र | कुर्बानी का पर्व बकरीद आज कस्बा दुद्धी मे शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया | सुबह से ही सड़कों पर लोगों का नए – नए कपड़े पहनकर आना जाना शुरू हुआ | बच्चे बूढ़े जवान पूरे उमंग के साथ अपने-अपने घरों से निकल कर नमाज अदा करने के लिए चल पडे़ | खासकर बच्चों में खुशी का माहौल ज्यादा देखने को मिल रहा था | प्रशासन द्वारा पहले ही पीस कमेटी की मीटिंग में कमेटी के लोगों को यह बताया गया था नमाज के लिए सड़क को जाम नहीं किया जाएगा | इस लिए कमेटी ने सड़क जाम को देखते हुए बकरीद की नमाज दो जगह पर पढ़ाने की बात कही | जिसमें सबसे पहले ईदगाह मैं 7:30 बजे बकरीद की नमाज अदा होगी, और ठीक 8:00 बजे जामा मस्जिद दुद्धी में बकरीद की नमाज अदा कराने की बात कही थी | उसका कमेटी ने पूरी तरह पालन किया | आज सुबह 7:30 बजे हजरत नसीरे मिल्लत ने ईदगाह में बकरीद की नमाज पढ़ाई और 8:00 बजे जामा मस्जिद मे मौलाना शमीमुल कादरी ने नमाज पढ़ाई | इसके बाद मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए देश में अमन चैन व भाईचारा के लिए लोगों ने अपने – अपने हाथों को उठा कर दुआ मांगी | इसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दिया | नमाज के बाद लोगों ने कब्रिस्तान जाकर अपने अपने मरहुमीन (पुर्वजों ) के लिए फातिहा पढ़ी | सुरक्षा के दृष्टि से एसडीएम दूधी शैलेंद्र कुमार मिश्रा, एडिशनल एसपी नक्सल विजय कुमार मिश्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी दूधी आशीष कुमार मिश्रा , प्रभारी निरीक्षक दुद्धी राघवेंद्र सिंह सहित आसपास के थानों के एसआई व पुलिस के जवान मौजूद रहे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment