अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र के गौरव नगर स्थित ईदगाह पर रविवार को ईद उल-अज़हा की नमाज पढ़ने के लिए सैकड़ों की संख्या में नमाजियों से ईदगाह खचाखच भरी रहीं। ईद उल अज़हा का अपना अलग महत्व देखते हुये सुबह से ही बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक ईद उल अजहा की नमाज पढ़ने की तैयारियों में जुट गये वहीं सुबह लगभग आठ बजे ईद उल-अज़हा की नमाज अदा की गयी। नमाज पढ़ने से पहले जामा मस्जिद के ईमाम सद्दाम हुसैन कादरी ने ईदगाह पर तकरीरों में कुर्बानी की अहमियत बताई गई। पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली ने सभी लोगों को ईद उल अज़हा की बधाई देते हुए कहा कि हमारे मुल्क की संस्कृति गंगा जमुना है यहां हमेशा मुहब्बत का राज रहा है और हमेशा रहेगा। बाद नमाजे ईदउल-अजहा लोगों ने अपने खुदा की बंदकरीम से गुनाहों की तौबा करने के साथ अल्लाह के रास्ते पर चलने की ताकत देने की और देश की सलामती के लिये अमन-चैन की दुआ मांगी गई।वही अंजुमन सेक्रेटरी महफूज़ आरिफ ने सभी लोगों को आपसी भाईचारे सौहार्द के प्रतीक ईद उल अज़हा की बधाईयां देते हुए
नगर पंचायत के कर्मचारियों को ईदगाह की सफाई के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जामा मस्जिद के नायब सदर सरफराज अहमद, हाजी मुख्तार अहमद,हाजी वकील अहमद, ईदू भाई ,नाजिम खान, सभासद मोजिब आलम, चिराग अली, रियाज अहमद, एजाज अंसारी,नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी महेंद्र सिंह, मिडिया बन्धु और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वही सुरक्षा के दृष्टिगत थाना प्रभारी निरीक्षक किरण कुमार सिह मय-फोर्स चाक चौबंद नजर आये।
देश में अमन चैन की दुआ के साथ उल-अज़हा की नमाज़ की नमाज अदा की गई ।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, July 10, 2022 9:40 AM
---Advertisement---

