पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमें की नमाज को कराया सकुशल सम्पन्न

---Advertisement---

हाजी सलीम हूसैन,

रावर्ट्सगंज सोनभद्र

*जुमे की नमाज के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था किया गया चुस्त-दुरुस्त ।
* सभी मस्जिदों पर लगायी गयी थी पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी ।
*अपर पुलिस अधीक्षक सहित समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा ।
*सर्व समुदाय के धर्मगुरुओं से वार्तालाप कर शांति व सद्भाव बनाए रखने की की जा रही अपील ।
*सोशल मीडिया टीम द्वारा लगातार शरारती तत्वों पर रखी जा रही पैनी नजर ।
*अफवाह/भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्यवाही ।

आज दिनांक-08.07.2022 को जुमे की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने दृष्टिगत सभी मस्जिदों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र सहित समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारियों द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुये जुमे की नमाज को सकुशल सम्पन्न करायी गयी। साथ ही सर्वसमुदाय के धर्मगुरुओं से वार्तालाप कर शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की गयी ।
सोशल मीडिया सेल टीम द्वारा भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट व वीडियो बयान जारी करने, साजिश रचने व माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की जा रही है कि अराजकतत्वों के सम्बन्ध में सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दें। सोनभद्र पुलिस शांति व सद्भाव बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment