वन महोत्सव के द्वितीय चरण में महाविद्यालय में बृहद पौधारोपण

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
ओबरा।वन महोत्सव के द्वितीय चरण में महाविद्यालय में बृहद पौधारोपण उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार वन महोत्सव कार्यक्रम के द्वितीय चरण में 5 जुलाई मंगलवार को नगर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में बृहद पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।जिसमें औषधीय, फलदार,छायादार पौधों में अर्जुन, इमली,बेल,जामुन,आम इत्यादि सहित कुल 1063 पौधे लगाये गये एवं उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पौधारोपण नोडल अधिकारी सोनभद्र एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने छात्र-छात्राओं को अधिकाधिक पौधारोपण करने के लिये प्रेरित किया।वही महाविद्यालय के पर्यावरण प्रभारी डॉ उपेन्द्र कुमार के देख रेख में पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ संतोष कुमार सैनी,डॉ विनोद बहादुर सिंह,डॉ राजेश प्रसाद,डॉ विजय यादव,डॉ वैशाली शुक्ला,प्रमोद कुमार केशरी,महेश कुमार पाण्डेय,सैफुद्दीन सहित तमाम महाविद्यलीय छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment