अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। नगर पंचायत की ओर से नगर के बच्चों को खेलने और घूमने की बेहतर व्यवस्था देने के नगर पंचायत अध्यक्ष ने वार्ड नंबर 3 में चिल्ड्रेन पार्क की सौगात दी। मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ने वार्ड 3 में होने वाले चिल्ड्रेन पार्क के निर्माण का शिलान्यास किया। यह नगर के बच्चों के लिए बेहतर स्थान होगा, जहां वह सुबह शाम खेल सकेंगे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष फरीदा बेगम ने कहा कि चिल्ड्रेन पार्क में पाथवे, गार्डेन, चिल्ड्रेन प्ले एरिया, शौचालय आदि का निर्माण किया जाएगा। वहीं गर्मी की छुटि्टयों के अलावा अवकाश के दिन भी बच्चे इसका आनंद उठा सकते हैं। आगे कहा कि संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए गए है कि जल्द से जल्द कार्य को समयावधि में पूर्ण करें।
कार्य करते वक्त मानक एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। ताकि कोई शिकायत ना आए अन्यथा किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान सभासद रूपा देवी,अनीश अहमद,अभय कुमार, संजय मेहता,लिपिक अंकित पांडेय,मोमबहादुर,बंटी सिंह, पंकज चौधरी, प्रकाश, रामबाबू अमर यादव, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

