ओबरा पुलिस  ने 2 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

---Advertisement---

 

अशोक मद्देशिया,

ओबरा सोनभद्र आज दिनांक 05.07.2022 को समय 07.30 बजे मुखबीर की सूचना पर थाना ओबरा पुलिस द्वारा थाना ओबरा क्षेत्र अन्तर्गत भलुआ टोला रेलवे क्रासिंग के पास से एक नफर अभियुक्त शिवकुमार यादव उर्फ पखण्डू पुत्र बुधिराम यादव निवासी भलुआ टोला, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के कब्जे से 02 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना ओबरा पर मु0अ0स0- 123/22 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. शिवकुमार यादव उर्फ पखण्डू पुत्र बुधिराम यादव नि0 भलुआ टोला अंधेरी पुलिया के पास, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी का विवरण*
1. कुल 02 किलो 250 ग्राम गांजा ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1- उ0नि0 श्री अमित कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
2- हे0का0 इमरान खाँ, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
3- हे0का0 हेमन्त बारी, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment